घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति की एक बैठक बुधवार को बार भवन में हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पाठक के पिता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक भरौली निवासी अमरेशचंद्र पाठक के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रहकर अधिवक्ताओं ने मृतक के आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया।
बुधवार को चार बजे भोर में सेवानिवृत्त शिक्षक अमरेशचंद्र पाठक ने बीएचयू में अंतिम सांस ली। बीमारी के कारण वह दस दिनों से बीएचयू में भर्ती थे। उनके निधन पर जय सिंह, रामअनुजधर द्विवेदी, आदिनाथ मिश्रा, रामकिंकर पाठक, सच्चिदानंद मिश्रा, अरुण त्रिपाठी राजेश पांडेय, रामचरित्र, मदन गोपाल सिंह, अखिलेश पाठक, राम नयन मिश्रा आदि ने शोक जताया। इसके अलावा बीईओ उदयचंद्र राय, भाजपा नेता अरुण कुमार पांडेय,एसआरजी संजय मिश्रा,अनुराग पांडेय, राम अनुज धर द्विवेदी, राजेंद्र कुमार मानव,डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,वीरेंद्र गुप्ता,अमरेशचंद्र, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ने भी मृतक के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।