फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अधिवक्ताओं का आक्रोश सातवें आसमान पर, फूंका भाजपा सांसद, विधायक के विरोध में बिगुल

Thu, 13 Feb 2020 12:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
शव यात्रा निकाले अधिवक्ता - फोटो : a
विज्ञापन

चंदौली जिले में न्यायालय निर्माण के लिए मुख्यालय स्थित सदर तहसील के पास अधिवक्ताओं का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा है। बृहस्पतिवार को आंदोलन के छठे दिन नाराज अधिवक्ताओं ने सत्ता पक्ष के सांसद, विधायक एवं जन प्रतिनिधियो और जिला प्रशासन का प्रतीकात्मक शव सजाकर विरोध-प्रदर्शन जताया।

विज्ञापन


इसके बाद नगर में सभी की शवयात्रा भी निकाली और सदर तहसील पहुंचने पर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। दरअसल, अधिवक्ता न्यायालय निर्माण के लिए कई दिन से आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि शासन से धन मिलने के बाद भी जिला प्रसाशन अब तक न्यायालय के लिए जमीन की तलाश नही कर पाया है।
 

विज्ञापन

अंतिम संस्कार करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
इससे अधिवकताओं को बैठने में परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ हो वादकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मी में धूप, जाड़े में ठंड और बारिश में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बारिश में तो जलभराव के कारण आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। चेताया कि जब तक न्यायालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो नही जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें