काशी आकर चौक गोदौलिया के जाम में नहीं फंसे तो यहां का भाव महसूस नहीं होता। कहा जाता है कि जाम में फंसकर यहां हर कोई कहता है कि गुरू तनी आगे बढ़ा। समय बदला लेकिन आज भी यहां के जाम का न तो कोई रास्ता निकल पा रहा है और न ही हल। अधिवक्ता इस जाम से आहत हुए हैं और इसका हल निकालने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।
वाराणसी के गोदौलिया इलाके में जाम की समस्या अब एक अधिवक्ता को होने लगी है। जाम से परेशान होकर एक अधिवक्ता ने पुलिस सहित सभी सक्षम अधिकारियों से शिकायत की है। बताते चलें कि जाम की समस्या से निजात पाने के लिए तमाम प्रयास किए गए लेकिन आज भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। अधिवक्ता की शिकायत के बाद पुलिस अब नई व्यवस्था को लेकर क्या करने वाली है ये देखना होगा?
विज्ञापन
कहा जाता है कि जाम की समस्या यहां की आम समस्या है और जब आप गिरजाघर से गोदौलिया की ओर बढ़ेंगे तो समस्या और भी बढ़ती जाएगी। हालांकि इससे निजात के लिए तमाम प्रयास किए गए लेकिन हाल आज भी वही है। गलियों के शहर में यातायात पुलिस का प्रयास आगे बढ़ रहा है और अब अधिवक्ता को उम्मीद है कि इसका हल जरूर निकलेगा।