फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: ट्रेन से कटकर अधिवक्ता की मौत, मोबाइल में गेम खेलने पर पिता ने डांटा तो बेटा बेटा ट्रेन के आगे कूदा

Fri, 03 Sep 2021 11:22 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मुंसफ कटरा के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधिवक्ता की और धीना के डैना गांव के सामने ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। अधिवक्ताओं ने कहा, अगस्त माह में ओवरब्रिज जनता को समर्पित हो जाता तो आज यह घटना नहीं होती।
 
विज्ञापन
अधिवक्ता की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में ट्रेन से कटकर शुक्रवार की सुबह अधिवक्ता सहित दो लोगों की मौत हो गई। चंदौली के मुंसफ कटरा के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधिवक्ता की और धीना थाना क्षेत्र के डैना गांव के सामने ट्रेन से कटकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


चंदौली नगर के मुसंफ कटरा के पास शुक्रवार की सुबह पुरुषोत्तम ट्रेन की चपेट में आने से 59 वर्षीय अधिवक्ता की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद अधिवक्ताओं का हुजूम रेलवे ट्रैक पर उमड़ पड़ा। सिविल बार अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि यदि अगस्त माह में ओवरब्रिज जनता को समर्पित हो जाता तो आज यह घटना नहीं होती। घटना को लेकर नगरवासियों के साथ अधिवक्ता समाज में जबरदस्त आक्रोश था।

घरचित गांव निवासी अशोक कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं जो चंदौली कोर्ट में विधिक सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। अशोक पूर्व में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का भी दायित्व संभाल चुके हैं। शुक्रवार को वह अपने घर से बाइक से चंदौली आए और रेलवे ट्रैक के उत्तरी छोर स्थित एक अस्पताल के पास अपनी बाइक खड़ी कर पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर कचहरी जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी बिहार की ओर जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए‚ जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सदर कचहरी में मौजूद अधिवक्ताओं का हुजूम घटनास्थल पर जमा हो गया। लोगों ने घटना के प्रति दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर पुत्र ने ट्रेन से कटकर जान दी

धीना थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में मोबाइल में गेम खेलने से पिता के मना करने पर पुत्र ने बृहस्पतिवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह युवक के शव की शिनाख्त हुई। पटना-पीडीडीयू रेल रूट पर डैना गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई।

धीना स्टेशन प्रभारी की सूचना पर पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली, बाद में शव थाने ले र्गई। इस बीच सोशल मीडिया पर युवक के शव की वायरल फोटो से उसकी शिनाख्त कुतुबुद्दीन (20) पुत्र इस्माइल के रुप में हुई।

गांव निवासी इस्माइल ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल पर गेम खलने पर पुत्र को डांटा था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।  थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पिता के घटनाक्रम बताने से स्पष्ट हो गया कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें