फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अद्विका ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण सहित तीन पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बैडमिंटन खिलाड़ी अद्विका सिंह ने 14 से 17 अगस्त तक हरियाणा में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते हैं। मूल रूप से लंका के नगवां क्षेत्र की रहने वाली अद्विका ने रोहतक में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित 58वीं सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने फरीदाबाद जिले का प्रतिनिधित्व किया। अद्विका के पिता दवा व्यवसायी अर्पित सिंह ने बताया कि बेटी ने अपनी मेहनत और खेल कौशल से अंडर-15 वर्ग की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही युगल स्पर्धा में साथी खिलाड़ी के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए एक और स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस जीत के बाद अब वह आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल और युगल दोनों स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें