फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! इस होली कहीं सेहत न बिगाड़ दे मिलावटखोरी, वाराणसी में खाद्य पदार्थों के 360 नमूने फेल

Thu, 25 Mar 2021 01:40 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
sweets
विज्ञापन

होली पर जांच परख कर ही खाद्य सामग्री खरीदें। कहीं ऐसा न हो कि मिलवटी सामान के इस्तेमाल से सेहत खराब हो जाए। पिछले एक साल में जांच के लिए भेजे गए 900 नमूनों में से 360 से अधिक फेल मिले हैं। खोवा, पनीर, छेने, दूध, हल्दी, बेसन, सरसों तेल, रिफाइंड, पाम आयल, आटा आदि ऐसे उत्पादों में मिलावट की गई थी, जिनके सेवन से पाचनतंत्र बिगड़ सकता है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीमों ने एक अप्रैल 2020 से अब तक 5723 दुकानों का निरीक्षण किया है। इस दौरान 597 दुकानों से 900 नमूने लिए, जिसमें 360 नमूनों की रिपोर्ट फेल मिली। इसके बाद 300 कारोबारियों पर एडीएम सिटी व सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। लगभग 40 मुकदमे  प्रक्रिया में हैं। अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि नमूने फेल मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ एडीएम सिटी के यहां मुकदमा दर्ज कराया जाता है।
मोबाइल मिल्क टेस्ट मशीन खराब, कैसे हो सैंपलिंग

मंडियों में मिलने वाले दूध में कितना दूध और कितना पानी है, इसकी जांच के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन को मोबाइल मिल्क टेस्ट मशीन मिली थी। 14 जून 2017 में इस मशीन का शुभारंभ हुआ था। यह मिलावटी दूध की जांच 40 सेकेंड में कर देती थी। लेकिन, पिछले साल यह दुर्घटना में खराब हुई तो फिर मरम्मत कराने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।  

बादाम और काजू जब्त
विज्ञापन

होली त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को टीम ने 12 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान छेना, बर्फी, सरसों तेल, रिफाइंड, ड्राई फ्रूट्स आदि के 17 नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा। लखनपुर, भुल्लनपुर में 1196 पैकेट बादाम, 716 पैकेट किशमिश, 419 पैकेट काजू, 28 बोरी चावल जब्त कर नमूने भेजे गए। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह से अब तक 135 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान 118 नमूने जांच को भेजे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें