फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET: सीयूईटी के बाद भी काशी में कॉलेजों-विवि की 7500 सीटों पर चलेगा दाखिला, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया

Thu, 14 May 2026 05:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीयूईटी के रिजल्ट के बाद भी वाराणसी के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का मौका मिलेगा। 15 मई के बाद 100 रुपया अतिरिक्त शुल्क के साथ फॉर्म भरना होगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीयूईटी के रिजल्ट के बाद भी जिले में यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिला पाने का मौका मिलेगा। करीब 7500 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश मिल सकेगा। यूपी कॉलेज की 3000 सीटों, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 1200 सीटों, जगतपुर पीजी कॉलेज करीब 1000 से ज्यादा सीटों, अग्रसेन कन्या के साथ ही काशी विद्यापीठ में करीब 2000 सीटों को भरा जाना है। इन कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह तक चलेगी। वहीं, तिथि को आगे बढ़ाने का भी संकेत दे दिया गया है। दूसरी ओर यूपी कॉलेज 15 मई तक आवेदन का मौका था जिसे अब बढ़ाया जाएगा। यूपी कॉलेज में अभी तक स्नातक और परा स्नातक कोर्स में सीटों के लगभग बराबर ही आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के मुताबिक सिर्फ 3500 आवेदन ही आए हैं। यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने बताया कि सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ही विद्यार्थी बाकी कॉलेजों में प्रवेश लेंगे। ऐसे में आवेदन का मौका बढ़ाया जाएगा। अब 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ 31 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। उसके बाद भी सीयूईटी यूजी के रिजल्ट आने तक प्रवेश का मौका मिल सकता है। वहीं सीयूईटी पीजी का रिजल्ट बीते 24 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। एनटीए यूजी दाखिले की परीक्षा 11 से शुरू हो गई है जो 31 मई तक चलेगी। वहीं, जून के बीच में इसका रिजल्ट भी घोषित किया जा सकता है।

बीएचयू में 21000 सीटों पर प्रवेश का मौका  
सीयूईटी की ओर से चलाई गई प्रक्रिया के तहत बीएचयू में करीब 21 हजार से ज्यादा यूजी और पीजी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यूजी की बुलेटिन बीएचयू की ओर से पहले ही जारी की चुकी है। अब प्रवेश प्रक्रिया शहर भर के केंद्रों पर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें