फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीर पहुंचा प्रशासनिक अमला

Sun, 07 Feb 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर संत रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धन में प्रधानमंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। नगर निगम ने जहां सफाई व्यवस्था की कमान संभाल ली है, वहीं बिजली के ढीले तार-खंभे दुरुस्त करने के साथ ही ट्यूब लाइट भी बदली जाने लगी है।
विज्ञापन


    जिलाधिकारी राजमणि यादव और एसएसपी आकाश कुलहरि ने शनिवार की दोपहर रविदास मंदिर का जायजा लिया। मंदिर प्रबंधन से उन्होंने प्रबंधों की जानकारी भी ली। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला दो दिन के भीतर प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़ी तैयारियों पर अफसरों और संत रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के  पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

सीर गोवर्धन गांव में माघी पूर्णिमा पर 22 फरवरी को संत रविदास की 639 वीं जयंती पर देश-दुनिया भर के अनुयायी पहुंचेंगे। इस महोत्सव में प्रधानमंत्री के आने की उम्मीद को लेकर गांव में टेंट-पंडाल लगाने का काम तेज कर दिया गया है। नगर निगम के डंपरों से सीर गांव की सड़कों के किनारे डंप पड़े कूड़े की उठान शुरू हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी भी पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही वहां लगने वाले टेंट-पंडालों में बिजली पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


 कुछ दिनों पहले पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जयंती समारोह में आने का न्योता दिया था। मंदिर के पुजारी संत मंदीप दास ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जयंती समारोह में आने का आश्वासन दिया है। इसे लेकर अनुयायियों में उत्साह बढ़ गया है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें