फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल से प्रशासन ने 2.37 करोड़ ब्याज भी वसूला

Thu, 18 Jan 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पडरौना चीनी मिल मामले में 6.34 करोड़ रुपये वसूल चुका है कुशीनगर प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना चीनी मिल के बकाए की वसूली के मामले में कुशीनगर प्रशासन ने बुधवार को पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल से 2.37 करोड़ रुपये और वसूले। ये रकम बतौर ब्याज वसूली गई है। पूर्व सांसद से पिछले दो दिन में मूलधन और ब्याज समेत 6.34 करोड़ वसूला जा चुका है। 
विज्ञापन


जवाहर से पिछले चार साल का ब्याज लिया गया है। बुधवार को जवाहर की ओर से 2.37 करोड़ रुपये का 25 फरवरी का पोस्टडेटेड चेक दिया गया है। बावजूद इसके जवाहर की पंद्रह बिस्वा भूमि पर नीलामी का खतरा अब भी बरकरार है। अगर चेक क्लियर नहीं हुआ तो जवाहर के  आवासीय परिसर की कुर्क  की गई भूमि को नीलाम किया जाएगा।

कुशीनगर प्रशासन ने जवाहर जायसवाल के खिलाफ दो आरसी जारी की थी। पहली आरसी दो करोड़ 78 लाख और दूसरी आरसी करीब 43 करोड़ रुपये की है। जवाहर के बेटे अमित को हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को जवाहर के भाई हीरालाल और विजय ने एसडीएम पडरौना अजय नारायण सिंह को पांच प्रतिशत कलेक्शन चार्ज समेत 3 करोड़ 97 लाख 1550 रुपये का चेक दिया था। इसके बाद अमित को रिहा किया गया।
विज्ञापन


पहली आरसी का ही 2.37 करोड़ रुपये ब्याज भी जवाहर को देने को कहा गया था। यह भी कहा गया था कि यदि ब्याज नहीं दिया गया तो आवासीय परिसर की भूमि को नीलाम कर दिया जाएगा। शासन भी इसे लेकर सख्त था। शासन और प्रशासन की सख्ती की वजह से ही जवाहर की ओर से बुधवार की शाम एसडीएम पडरौना को ब्याज के रूप में 2.37 करोड़ का चेक दिया गया। 

एसडीएम पडरौना का कहना है कि 25 फरवरी का चेक दिया गया है। यदि चेक क्लियर नहीं हुआ तो आवासीय परिसर की जमीन नीलाम कर दी जाएगी। अभी दूसरी आरसी का 43 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। इस आरसी की वसूली पर हाईकोर्ट ने अरेस्ट स्टे दिया है। शासन से विधिक राय मांगी गई है। शासन के निर्देश पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें