फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सीज किए 25 ईंट भट्ठे

Thu, 28 May 2015 02:14 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पर्यावरण विभाग की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिखाने पर बुधवार को जिले में 25 ईट भट्ठे सीज कर दिए गए। हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम प्रांजल यादव ने पांच टीमें गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इन टीमों ने चोलापुर, मोहनसराय, मिल्कीचक, टोडरपुर, बिलौड़ी, अनंतपुर, पिंडरा, बड़ागांव, चिरईगांव, नारायनपुर में ईट भट्ठों की जांच की। एनओसी नहीं दिखाने वाले 25 ईट भटठे को सीज करा दिया।  
कार्रवाई करने वाली पहली टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीएम सदर अंकित अग्रवाल ने चोलापुर में 5 ईट भट्ठे सीज कराए। दूसरी टीम की अगुवाई कर रही एसडीएम राजातालाब अपूर्वा दूबे ने मोहनसराय, मिल्कीचक, टोडरपुर, बिलौड़ी, अनंतपुर में कुल 6 ईट भट्ठे सीज कराई।
विज्ञापन

 तीसरी टीम के एसडीएम पिंडरा राजेश कुमार सिंह ने पिंडरा क्षेत्र में 5 ईट भट्ठे सीज करवाए। चौथी टीम का नेतृत्व कर रहे तहसीलदार सदर सुनील कुमार बरनवाल ने बड़ागांव में 3 और पांचवीं टीम के नायब तहसीलदार जाल्हूपुर विनय कुमार राय ने चिरईगांव, नारायनपुर में 6 ईट भट्ठे को सीज कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें