फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साल एक, शुरुआत अनेक’ के नारे के साथ भाजपा का जनकल्याण पर्व प्रारंभ

Thu, 28 May 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ‘साल एक शुरुआत अनेक’ के नारे के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के जनकल्याण पर्व का आगाज हुआ। संगठन और सरकार दोनों के प्रतिनिधि एक साथ कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उनसे संवाद किया और उन्हें केंद्रीय योजनाआें की मार्केटिंग का सलीका भी सिखाया। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जहां कार्यकर्ताओं को पीएम के क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी वहीं प्रदेश भाजपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रोडमैप बताया।
विज्ञापन


परेड कोठी के पास एक मैरेज लान में बुधवार की शाम काशी क्षेत्र के दिग्गज भाजपाजनों का जुटा हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और बताएं कि मोदी सरकार के एक साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। वहीं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सुशासन और विकास के  एजेंडे पर सरकार एक साल में काफी

 आगे बढ़ी है। सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर पार्टी कार्यकर्ता जनता की मुहर लगवाएं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, सुजीत सिंह, श्यामदेव राय चौधरी, रवींद्र जायसवाल, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रामगोपाल मोहले, मनीष सिंह, शंकर गिरी, देवानंद सिंह, महेश श्रीवास्तव, डा. दयाशंकर मिश्र दयालू, नंदजी पांडेय, अशोक पांडेय, रणंजय सिंह, प्रदीप अग्रहरि, नागेंद्र रघुवंशी, संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें