रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी आगमन के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार का ऋण दिया था। एक तरफ सरकार ठेला व्यवसाय को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है वहीं नगर निगम और पुलिस अतिक्रमण के नाम पर उनका शोषण कर रही है।
बताया कि उनकी मां ने नवरात्र का व्रत रखा था। गुरुवार को पूजा-पाठ करके ठेला लगाने आई थी। नगर निगम द्वारा ठेला हटाने का सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी और उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ठेला व्यवसायियों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है।
सारनाथ में घटी घटना को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सारनाथ में बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक चले अतिक्रमण अभियान में अपनी जीविका उजड़ने के कारण शकुंतला देवी के निधन की सूचना हृदयविदारक है। सत्ता के घमंड में चूर भाजपा सरकार से पीड़ित परिवार के लिये उचित मुवावजे की मांग करता हूं। बाबा विश्वनाथ से मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।