फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचक्रोशी मार्ग के धर्मशालाओं को लेकर प्रशासन और समिति आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के भीमचंडी पड़ाव में बने धर्मशालाओं को लेकर प्रशासन और रखरखाव समिति आमने-सामने आ गई है। तहसीलदार ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान धर्मशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश मातहतों को दिया था। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम धर्मशालाओं में ताला लगाने पहुंची। इसका समिति ने विरोध किया। दो धर्मशालाओं में ताला लगाकर टीम वापस चली गई।
विज्ञापन

पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के भीमचंडी में एक दर्जन से ज्यादा धर्मशालाएं हैं। इसका रखरखाव श्री काशी क्षेत्र पंचक्रोशी जीर्णोद्धार समिति करती है। यहां श्रद्धालुओं के लिए रुकने, स्नान, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। कई धर्मशालाओं में प्रवचन किए जाने की भी व्यवस्था है। मंगलवार को तहसीलदार राजातालाब मीनाक्षी पांडेय ने पंचक्रोशी मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्होंने कानूनगो और लेखपाल को धर्मशाला में ताला लगाने और ग्राम पंचायत को सुपुर्द करने का मौखिक निर्देश दिया था। बुधवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी भीम चंडी के ग्राम प्रधान को साथ लेकर ताला लगाने पहुंचे। इसका विरोध समिति के लोगों और मंदिर के पुजारियों ने किया। इनका कहना था कि यहां देशभर से तीर्थयात्री आते हैं। जिनके रुकने आदि की व्यवस्था करते हैं। ताला बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानी होगी।
इस बारे में श्री काशी क्षेत्र पंचक्रोशी जीर्णोद्धार समिति के मंत्री रामशरण सेठ ने बताया कि पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के सभी धर्मशालाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी समिति की है। इसका निर्वहन किया जाता है। धर्मशालाओं पर सरकारी कब्जा नहीं हो सकता। धर्मशाला को दूसरे के सुपुर्द होने से यहां के सामानों को चोरी हो सकती है।
विज्ञापन

कोट--------
भीमचंडी के सभी धर्मशालाओं से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा और उसकी साफ-सफाई कराई जाएगी। तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन को निर्देशित किया है। -मीनाक्षी पांडेय तहसीलदार राजातालाब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें