फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Row: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पुतला फूंका

Tue, 20 Jun 2023 02:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रामनगर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिल्म आदिपुरुष का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।सभी कार्यकर्ता निर्देशक का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर नगर भ्रमण करते हुए किला के समीप पहुंचे। कुछ देर तक लातों से पिटाई करने के बाद पुतले में आग लगा दी।  
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने संवादों के कारण विवादों में घिरी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) ने शुरुआती तीन दिनों में ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिल्म के विवादित संवादों को हटाने की घोषणा कर दी गई है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन

वाराणसी के रामनगर में भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने संबंधित ज्ञापन रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
यह भी पढ़ें- Bhadohi: युवक की मौत पर सस्पेंस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर कई चोट के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता निर्देशक का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर नगर भ्रमण करते हुए किला के समीप पहुंचे। कुछ देर तक लातों से पिटाई करने के बाद पुतले में आग लगा दी। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नारेबाजी भी कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें