फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एडीजी अभियोजन बोले- POCSO एक्ट के अभियुक्तों को सजा दिलाने में बनारस अव्वल, छह माह में 164 को सजा

Thu, 13 Oct 2022 08:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कचहरी स्थित अभियोजन कार्यालय में एडीजी आशुतोष पांडेय ने बातचीत के दौरान कहा कि पिछले छह माह के अंदर वाराणसी परिक्षेत्र के चार जिलों के पॉक्सो मामलों में प्रभावी पैरवी कर 164 अभियुक्तों को सजा कराई गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय ने कहा कि पिछले छह माह के अंदर वाराणसी परिक्षेत्र के चार जिलों के पॉक्सो मामलों में प्रभावी पैरवी कर 164 अभियुक्तों को सजा कराई गई। इसमें 28 अभियुक्तों को उम्रकैद, 52 अभियुक्तों को 10 वर्ष या इससे अधिक की सजा और 84 अभियुक्तों को 10 वर्ष की कम सजा से दंडित कराया गया। इसमें वाराणसी जिला सबसे पहले स्थान पर रहा। यहां 65 मुकदमे के 90 अभियुक्तों को सजा कराई गई।

विज्ञापन


वहीं गाजीपुर में 31, चंदौली में 26 और जौनपुर में 17 अभियुक्तों को अदालत से सजा दिलाई गई। गुरुवार को कचहरी स्थित अभियोजन कार्यालय में एडीजी आशुतोष पांडेय ने बातचीत के दौरान कहा कि महिला अपराध मामलों में दोषियों को सजा कराने में कत्तई ढिलाई नहीं बरती गई।

महिला अपराध के अभियुक्तों को सजा दिलाने में भी बनारस अव्वल

महिला अपराध में 291 को सजा दिलाया गया। इनमें से 49 अभियुक्तों को उम्रकैद, 45 अभियुक्तों को 10 वर्ष या इससे अधिक सजा और 197 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा से दंडित कराया गया। इस मामले में भी वाराणसी परिक्षेत्र में बनारस का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। वाराणसी में 122, गाजीपुर में 95, जौनपुर में 50 और चंदौली में 24 अभियुक्तों को अदालत से दंडित कराया गया है।

विज्ञापन

एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय ने अभियोजन अधिकारियों संग बैठक करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अदालती प्रभावी कार्यवाही आगे भी इसी तरह निरंतर बना रहे। बैठक में संयुक्त निदेशक अभियोजन वीपी पांडेय, डीजीसी फौजदारी आलोक चन्द्र शुक्ल, एसपीओ मुरारी मोहन पांडेय, अविनाश चतुर्वेदी, एपीओ, डीसीपी अमित कुमार और डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह मौजूद रहीं।
पढ़ें: अभिनेता सैफ अली खान और प्रभास सहित पांच के खिलाफ परिवाद दर्ज, आदिपुरुष के टीजर पर बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें