फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के लिए काशी में पुख्ता सुरक्षा

Wed, 04 Mar 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को दिनभर पुलिस लाइन में तैयारियां चलती रहीं। कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटे रहे। बारिश के चलते मैदान गीला हो गया है। मैदान को सूखाने और समतल करने के लिए जगह-जगह मिट्टी-बालू गिराई गई।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट, 39 जीटीसी, पुलिस लाइन में तैयारियों को अंतिम देने में लोग जुटे रहे। सीएम के कार्यक्रम में 33 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई। उन्हें देर रात एडीएम सिटी कार्यालय से ड्यूटी पास जारी किया गया।


जिलाधिकारी प्रांजल यादव और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कई बार पुलिस लाइन जाकर तैयारियां देखीं। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वे लगातार अधिकारियों को निर्देश देते रहे। 39 जीटीसी से पुलिस लाइन की सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन


जिस समय मुख्यमंत्री की फ्लीट सड़क से गुजरेगी उस दौरान यातायात रोक दिया जाएगा। इससे पहले जब मुख्यमंत्री मई 2013 में पुलिस लाइन में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में आए थे तो उस दौरान कुछ लोगों ने ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री की कार रोकी थी। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। मुख्यमंत्री के आसपास अधिकृत लोग होंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार की सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से पुलिस लाइन जाएंगे जहां भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा, लोहिया ग्रामीण बस सेवा, किसान स्पेशल बस सेवा का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा समाजवादी पेंशन और लैपटॉप वितरण करेेंगे। इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम का प्रोटोकाल मंगलवार को आ गया। इसकी पुष्टि एडीएम प्रोटोकाल ओमप्रकाश चौबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें