वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की योजना के तहत रोडवेज लोगों को कम किराये में आरामदायक सफर कराने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को लोहिया ग्रामीण किसान बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। बसें ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए रोडवेज पहुंचेंगी। फिलहाल रोडवेज अलग-अलग मार्गों पर दस बसें चलाने जा रहा है। इन बसों का किराया रोडवेज की साधारण बसों की अपेक्षा 25 प्रतिशत कम होगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि बसें लोहिया गांव के पास से होते हुए गुजरेंगी। बसों में लोहिया गांव ही नहीं बल्कि अन्य गांवों के लोग भी यात्रा कर सकेंगे।
00
इन मार्गों पर चलेंगी लोहिया बसें किराया
--------------------------
-वाराणसी से सिरकोनी (जौनपुर) - 36 रुपया
-वाराणसी से कंधी (जौनपुर) - 55 रुपया
-वाराणसी से जलालपुर होते हुए राजेपुर (जौनपुर) - 36 रुपया
-वाराणसी से चंदवक होते हुए केराकत - 32 रुपया
-वाराणसी से राजातालाब होते हुए धनतुलसी (भदोही)- 64 रुपया
-वाराणसी से पड़ावगंज (आजमगढ़ रोड) - 27 रुपया
-वाराणसी से ज्ञानपुर होते हुए डेरवा - 49 रुपया
-वाराणसी से भदोही होते हुए दुर्गागंज - 39 रुपया
-वाराणसी से भदोही होते हुए ज्ञानपुर - 39 रुपया