फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसकी गर्मी शांत करोगे?'...: एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन का अधिवक्ता से नोकझोंक का वीडियो वायरल

Fri, 19 Sep 2025 02:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में अधिवक्ता- दरोगा प्रकरण की जांच के बीच एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अधिवक्ता से उनकी नोकझोंक हुई है।  
विज्ञापन
एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन का अधिवक्ता से नोकझोंक का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वकील एडीसीपी से शिकायत करते दिख रहा है। इस बीच नीतू कात्यायन वहां मौजूद एक अधिवक्ता को कहते हुए दिख रही हैं कि आपने ही बोला था ना गर्मी शांत कर देंगे, किसकी गर्मी शांत करोगे। इस दौरान दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी आगे बढ़ते दिख रहे हैं। हालांकि अधिवक्ता थोड़ी देर बाद वहां से जाते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा नीतू पर लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप
दरअसल अधिवक्ता- दरोगा प्रकरण का विवाद बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं द्वारा दरोगा की पिटाई के बाद मामले में कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए कुछ अधिवक्ता बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक दिया था। अधिवक्ताओं का आरोप था है कि एडीसीपी नीतू कात्यायन ने दुर्व्यवहार भी किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अधिवक्ता-दरोगा प्रकरण: विवेचना तक किसी अधिवक्ता की नहीं होगी गिरफ्तारी, पुलिस की तरफ से माफी भी नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें