फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: सक्रिय मामलों में लगातार कमी, बीते 24 घंटे में 158 नए संक्रमित, एक की मौत

Wed, 26 May 2021 11:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना वायरस संक्रमण पर काफी हद तक लगाम लगी है और माह भर के व्यापक संक्रमण के बाद अब कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ ही सक्रिय मामले भी धीरे धीरे कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में मात्र 158 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
ईएसआईसी अस्पताल में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ अब मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा है। बुधवार को 9904 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 158 नए मरीज मिले जबकि एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण दर 1.4 प्रतिशत रहा। बीएचयू में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक समेत अलग-अलग जगहों पर 10 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा रामापुरा, नई बस्ती, आश्रय स्थल, दुर्गाकुंड, बड़ी गैबी, शिवपुर, सुंदरपुर, महमूरगंज सहित अन्य जगहों पर भी रहने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बाबतपुर एयरपोर्ट, शिवपुर, डीएलडब्ल्यू पांडेपुर सहित अन्य जगहों पर भी नए मरीज मिले हैं।

बुधवार को लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती गंगापुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। होम आइसोलेशन में 408 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 52 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 81,331 पहुंच चुकी है। जिसमें 78,845 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 738 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 1748 एक्टिव मरीज हैं। 

विज्ञापन

28-29 मई को 5000 लोगों को 27 केंद्रों पर लगेगा टीका

वाराणसी  में 18 से 44 साल वालों के लिए 27 नए केंद्र बढ़ाने के फैसले के बाद बुधवार सुबह पोर्टल पर पंजीकरण भी शुरू हुआ। देखते ही देखते कई केंद्रों के स्लॉट बुक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 और 29 मई को 27 नए केंद्रों पर  टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए केंद्रों पर 5000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

बुधवार को टीकाकरण का ग्राफ भी बढ़ गया। जिले में अलग-अलग केंद्रों पर कुल 12,334 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि इसमें 18 से 44 साल के 8836 जबकि 45 से अधिक उम्र के 3498 लोगों को टीका लगाया गया।

बृहस्पतिवार को टीकाकरण केंद्र बढ़ाकर 119 कर दिया गया है। 18 से 44 साल वालों के लिए 56 जबकि 45 से अधिक उम्र के लिए भी 63 केंद्र शामिल हैं। पहले से चले रहे स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा कई नए स्वास्थ्य केंद्र भी जुड़े हैं। 

तीन महीने में 3332 मरीजों को मिला आयुष्मान का वरदान

 कोरोना काल में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मरीजों को मिल रहा है। जिले के सरकारी-निजी अस्पतालों में इस साल मार्च से लेकर मई यानी अब तक तीन महीने में 3332 मरीजों ने निशुल्क इलाज कराया है। इसमें 31 लाभार्थी ईएसआई अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, अपेक्स हॉस्पिटल भिखारीपुर और हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में भी 246 मरीजों ने नि:शुल्क इलाज कराया।

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिन परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाया गया है,  उन्हें हर साल पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 से ही चल रहे इस योजना में जिले में अब तक करीब 2.67 लाख चिह्नित लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं। इसमें 1,14,419 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 96,428 लाभार्थी परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। बताया कि योजना की शुरुआत से जिले में अब तक 55,839 मरीजों का आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क इलाज किया गया है। 
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में 1857 बेड खाली

वाराणसी  के कोविड अस्पतालों में खाली होने वाले बेड की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को यह संख्या 1800 के पार हो गई। सरकारी और निजी अस्पतालों के कुल 2434 में से 1857 बेड अब भी खाली पड़े हैं। राहत की बात यह है कि इसमें 514 आईसीयू वाले बेड है जबकि 1343 ऑक्सीजन वाले हैं। सरकारी अस्पतालों में 1033 में 699 जबकि निजी में 1401 में 1158 बेड खाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें