फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के वार्ड में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बृहस्पतिवार की रात एक मरीज के परिजनों ने वार्ड में मारपीट की। इस घटना से वार्ड में अफरा तफरी का माहौल रहा। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने ही वार्ड में तोड़फोड़ भी की। इधर एसआईसी ने घटना को अंजाम देने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में बेड नंबर 12 पर भर्ती मरीज के परिजन रात करीब 10 बजे शराब के नशे में आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस पर वहां मौजूद अन्य मरीजों और अस्पताल के कर्मचारी ने मना किया जिसके बाद लड़ाई करने वाले लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि शराब के नशे में ही वार्ड में तोड़फोड़ भी किया जिससे वार्ड में जंगले पर लगे शीशे भी टूट गए और भी अन्य सामान टूट गया है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी। इधर शुक्रवार को मामले में अज्ञात लोगों पर मारपीट तोड़फोड़ और नर्सिंग स्टाफ को धमकाने और अभद्रता के मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। साथ ही अस्पताल में तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें