फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ग्राहक ने पुलाव में काकरोच मिलने की शिकायत, रेस्टोरेंट सील

Thu, 27 Aug 2020 07:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नदेसर स्थित तंदूर विला रेस्टोरेंट में एक ग्राहक को परोसे गए पुलाव में काकरोच मिलने की शिकायत पर हड़कंप मच गया। ग्राहक की सूचना पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रेस्टारेंट पर छापा मारा। यहां से पनीर का सैंपल लेकर रेस्टारेंट को सुधार करने तक बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन


तंदूर विला रेस्टारेंट में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम को कई खामियां भी मिलीं। रसोई से लेकर रेस्टोरेंट के अन्य हिस्सों में साफ-सफाई बिल्कुल नहीं थी। किचन से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण भी ठीक से नहीं कराया जा रहा था।

अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राहक को परोसे गए पुलाव में काकरोच पाया गया है। इसके अलावा पनीर का नमूना संग्रहित कर उसे जांच के लिए भेजा गया है। साफ-सफाई और आवश्यक सुधार करने तक ग्राहकों के लिए संचालन बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें