निर्देशों के अनुसार, मैरिज लॉन और बारात घरों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। वहां आने वाले वाहनों को सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर खड़ा नहीं किया जा सकेगा। अश्लील और आपत्तिजनक गाने बजाने पर भी रोक रहेगी।
पुलिस आयुक्त ने मैरिज लॉन और बारात घरों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने के साथ अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी डीसीपी अपने क्षेत्रों में बरात घर, मैरिज लॉन और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी देंगे।
थाना प्रभारियों को बारात के दौरान यातायात पर लगातार निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिराहों और चौराहों पर रात 11 बजे से यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। यातायात और स्थानीय पुलिस आपसी समन्वय से जरूरत के अनुसार डायवर्जन भी लागू करेगी।