फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए का एक्शन: आवासीय नक्शे पर चल रहे होटलों के खिलाफ की कार्रवाई, 13 होटल सील; दी गई चेतावनी

Tue, 12 May 2026 11:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ वीडीए सख्त हो गया है। इस क्रम में वीडीए द्वारा आवासीय नक्शे पर चल रहे 13 होटल सील किए गए हैं। 
विज्ञापन
वीडीए की ओर से सील किया गया होटल - फोटो : वीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश पर बुद्ध विहार कॉलोनी में संचालित 13 होटलों को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवासीय कॉलोनियों में होटल चलाए जा रहे हैं। इनमें से किसी के पास भी होटल संचालन के लिए स्वीकृत मानचित्र नहीं था। इसके बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान वीडीए अधिकारियों और प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।
विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि बुद्ध विहार कॉलोनी आवासीय क्षेत्र है। यहां भवन स्वामियों द्वारा आवासीय उपयोग के लिए मानचित्र स्वीकृत कराकर तथा कुछ भवन स्वामियों की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए नियमों के विपरीत होटल संचालित किए जा रहे थे। 

इन होटलों के कारण स्थानीय लोगों को लगातार यातायात जाम, अवैध पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण, बाहरी व्यक्तियों की अत्यधिक आवाजाही, सुरक्षा संबंधी चिंताओं तथा सार्वजनिक सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं अन्य राहत वाहनों की आवाजाही भी संभव नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन होटलों पर हुई कार्रवाई

वीडीए की ओर से सील किया गया होटल - फोटो : वीडीए
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित होटल संचालकों द्वारा सराय एक्ट की धारा 4/5 के तहत फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर लाइसेंस प्राप्त किया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 13 होटलों को सील कर दिया गया है। साथ ही भवन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि होटल उपयोग के लिए मानचित्र स्वीकृत कराएं।

होटल किरन पैलेस, होटल ए-ज्योर, होटल फोर लीफ, होटल जेडिक रूट्स, स्टे इन काशी, एक नया निर्माणाधीन होटल, होटल रियो बनारस, होटल जियन इन, होटल पार्क प्लाजा, होटल सिल्क सिटी, होटल हॉलिडे इन, होटल स्कायर इन और कंफर्ट इन बनारस को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें