फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े मिले मालवाहक तो पुलिस करेगी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चांदपुर से लेकर बौलिया तिराहे तक और शिवदासपुर में यदि सड़क पर भारी मालवाहक खड़ा दिखाई दिए तो कार्रवाई तय मान कर चलें। यह हिदायत देते हुए मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने सोमवार को सड़क पर खड़े मिले पांच मालवाहकों का ई-चालान किया। इसके अलावा चांदपुर चौराहे के इर्द-गिर्द अतिक्रमण करने वालों को हिदायत देकर सड़क से हटाया। साथ ही बस चालकों को सही तरीके से वाहन खड़े करने को कहा, ताकि क्षेत्र के व्यापारियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

‘अमर उजाला की ओर से रविवार को मंडुवाडीह स्थित सम्राट पवेलियन लॉन में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गया था। चौपाल में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी को चांदपुर के उद्यमियों ने बताया था कि इंडस्ट्रियल इस्टेट में बाहरी मालवाहक अनावश्यक खड़े रहते हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि चांदपुर से बौलिया तिराहे तक सड़क पर भारी मालवाहकों के खड़े होने के कारण रोजाना जाम लगता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को मड़ौली चौकी इंचार्ज अजय दूबे और पुलिस टीम को लेकर इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम प्रजापति निरीक्षण करने निकले। महेशपुर से चांदपुर के बीच उन्होंने सड़क पर खड़े मालवाहकों को हटवाया। इस दौरान पांच मालवाहकों का ई-चालान भी किया। रोडवेज बस के चालकों को उन्होंने वाहन ऐसे खड़े करने को कहा जिससे स्थानीय व्यापारियों और उनके ग्राहकों को दिक्कत न हो। इंस्पेक्टर मंडुवाडीह ने बताया कि चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस औचक निरीक्षण करेगी और जो भी बाहरी मालवाहक अनावश्यक खड़े मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें