मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने पूर्व में टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एयरपोर्ट परिसर में चार पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई। उन्हें ऐसे चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों को घेरकर परेशान करने वाले चार चालकों को गिरफ्तार किया और दो वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी टैक्सी और ऑटो चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही रहें और किसी भी यात्री को घेरकर परेशान न करें।