फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी में ध्वस्तीकरण: कार्रवाई के बीच पेट्रोल फेंककर दुकान में लगाई आग, अफरातफरी का माहौल; भारी फोर्स मौजूद

Mon, 09 Feb 2026 12:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर एसीपी दशाश्वमेध ने फोर्स को अलर्ट किया। उधर, कार्रवाई के बीच दुकान में पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मौके पर अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
दालमंडी में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर सोमवार को मकानों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग की ओर से 21 भवनों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। कार्रवाई को लेकर सुबह एसीपी दशाश्वमेध द्वारा पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। इसके बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के बीच दालमंडी में  तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। 

विज्ञापन


कार्रवाई के बीच दुकानदार ने विरोध में पेट्रोल फेंककर दुकान में आग लगा दी। इस दौरान उसने खुद को भी आग के हवाले करने की चेतावनी दी। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को पीछे हटने के लिए कहा गया।    

इसे भी पढ़ें; आस्था: मथुरा से शगुन सामग्री लेकर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु, ढोल बजाकर किया गया भव्य स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


दालमंडी में कार्रवाई से पहले एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने फोर्स को गाइड किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा। इसे लेकर चौक थाने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची है। एसीपी दशाश्वमेध ने कहा कि कार्रवाई के दौरान विरोध हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से तैयार रहिए। बिना डंडा और हैवी प्रोटेक्टर के न जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें