फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधा संवाद कर बताएंगे उपलब्धियां

Thu, 09 Jun 2016 02:23 AM IST
iब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर।
विज्ञापन
 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि मोदी सरकार ने जितने भी वादे किए हैं, एक-एक कर इनको पूरा किया जाएगा। दो साल में केंद्र सरकार ने गरीबों, बेरोजगारों और किसानों के लिए जो भी काम किया है, उसके बारे में सरकार के मंत्री जनता के बीच जाकर और उनसे संवाद कर उन्हें जानकारी दे रहे हैं। जनता से सीधे संवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा। केंद्रीय मंत्री राठौर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल उरांव के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए थे।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में राठौर ने कहा कि बीते दो साल में देश की तरक्की और गरीबों की खुशहाली के लिए हमारी सरकार ने काफी काम किया है। आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से जुड़े एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि हां शुरू में उन्होंने फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप से टाइटल से पंजाब शब्द हटाने की सलाह दी थी।

बाकी इस फिल्म के बारे में कोई भी फैसला सेंसर बोर्ड ही लेगा। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य अशोक तिवारी, चंदौली के पूर्व भाजपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं मिर्जापुर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने राठौर और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें