फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: शंघाई कॉरपोरेशन में काशी बनेगी एक साल के लिए सांस्कृतिक राजधानी, मिलेगी दुनिया में पहचान

Sat, 29 Jan 2022 01:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश-दुनिया में सांस्कृतिक राजधानी के रूप में काशी की पहचान पहले से ही है, लेकिन अब एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। इसे शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोरपोरशन आर्गेनाइजेशन-एससीओ ) की सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंघाई  सहयोग संगठन (शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन-एससीओ) में भारत की ओर से काशी एक वर्ष के लिए सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी बनेगी। इसके लिए सभी विभागों के समन्वय से 100 पेज में बनारस का डोजियर (बायोडाटा) तैयार किया जाएगा। इसमें साल भर तक होने वाले आयोजन, प्रमुख स्थल, खानपान सहित अन्य चीजों को प्रमुखता से उल्लेखित किया जाएगा।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी इस पूरे अभियान की नोडल एजेंसी होगी। इस पूरी तैयारियों के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी विभागों की एक साथ बैठक हुई। दरअसल, शंघाई  सहयोग संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष एक देश के एक शहर को सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी बनाए जाने का प्रावधान है।

स्मार्ट सिटी डोजियर तैयार करेगी
इसमें सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक के लिए भारत को इसके लिए चुना गया है। इसमें संगठन से जुड़े देशों के पर्यटक यहां आएंगे और यहां की संस्कृति से रूबरू होंगे। मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी को सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित कराने के लिए स्मार्ट सिटी डोजियर तैयार करेगी। इसके लिए प्रत्येक विभाग को स्मार्ट सिटी के साथ जानकारी को साझा करना होगा।

विज्ञापन

शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

प्राप्त जानकारियों को समुचित ढंग से समायोजित कर स्मार्ट सिटी डोजियर तैयार करेगी। पर्यटन विभाग की ओर से काशी के पर्यटन स्थलों की जानकारी शेयर करनी है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उनके पास पर्यटन से संबंधित मुकम्मल जानकारी है।

काशी के प्रमुख पर्यटन स्थलों के अलावा पंचक्रोशी परिक्रमा, पावन पथ के मंदिरों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोटो जल्दी ही स्मार्ट सिटी को उपलब्ध करा देगा। इसी तरह संस्कृति और हैंडीक्राफ्ट विभाग भी स्मार्ट सिटी को वर्ष भर के आयोजन और प्रमुख हैंडीक्राफ्ट की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि  पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित होने पर यहां न सिर्फ पर्यटन बल्कि संस्कृति विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हम अपनी तैयारी कर रहे हैं और इसकी पूरी रिपोर्ट फरवरी के पहले सप्ताह में शासन को भेज दिया जाएगा।

यह होगा डोजियर में

वाराणसी
डोजियर निर्माण का उद्देश्य शंघाई  सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की आगामी शिखर सम्मेलन में काशी को एससीओ की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के लिए नामांकन के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। डोजियर में वर्ष भर काशी में आयोजन होने वाले महत्वपूर्ण त्यौहारों, प्रमुख मंदिरों, पर्यटन और संस्कृति आयोजनों की जानकारी होगी। 
विज्ञापन

8 देशों का आर्थिक राजनीतिक गठबंधन है एससीओ

शंघाई  सहयोग संगठन (एससीओ) आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा गठबंधन है। इसमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान सहित 8 देश शामिल हैं। 9 जून 2017 को भारत और पाकिस्तान ने इसकी सदस्यता ली। आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति के लिए एससीओ के सदस्य देश काम करते हैं। जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन और सबसे बड़ा उपभोक्ताओं वाला बाजार भी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें