वाराणसी के सारनाथ थाने में चोरी के प्रकरण में पूछताछ के लिए बैठाया गया चांदमारी निवासी बादशाह मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सारनाथ थाने की अलग-अलग पुलिस टीमें युवक की तलाश कर रही हैं।
चांदमारी निवासी बादशाह और उसके एक दोस्त को चोरी के मामले में शक के आधार पर पुलिस पूछ्ताछ के लिए सारनाथ थाने ले आई थी। थाने के कार्यालय में बादशाह बैठा हुआ था। इसी बीच उसने लघुशंका की बात कही और फिर होमगार्ड को चकमा देकर भाग निकला।
इस संबंध में सारनाथ इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक को चोरी के एक मामले में शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह फिलहाल किसी मामले में वांछित नहीं था। उसकी तलाश कराई जा रही है।