पुलिस टीम की पूछताछ में प्रदुम्न ने बताया कि वह मजदूरी करता है। इसी माह उसकी पत्नी को डिलीवरी होने वाली है। पैसे की तंगी की वजह से उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को बताया कि एक दिन पहले भी बुजुर्ग सराफा व्यवसायी कन्हैया पटेल की दुकान पर आकर रेकी की थी।
घटना वाले दिन अपने घर से बाइक लेकर निकला और पास में ही रामराज पटेल की किराना दुकान से पांच रुपये का मिर्ची पाउडर खरीदा था।