फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में बादलों की आवाजाही से उमस और गर्मी बढ़ी, बन रहे बारिश के आसार

Sun, 17 Jul 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बादलों की बेरुखी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सावन के महीने में भी बादल आसमान में खूब उमड़-घुमड़ रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे।
विज्ञापन
वाराणसी में निकली तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले दस दिन से तेज धूप, गर्मी से बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रात में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के बाद शनिवार को दिन में भी बादलों की आवाजाही रही। रविवार सुबह से सूरज के तेवर तल्ख है। दोपहर एक बजे का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 38.0 पर रहा। न्यूनतम तापमान भी 27.4 से कम होकर 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, सोमवार से वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। शनिवार दिन में धूप तो रही, लेकिन बादलों की आवाजाही, नम हवाओं के चलने से उसका असर शुक्रवार की तुलना में थोड़ा कम रहा। शाम को भी तेज हवा चलती रही। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बना है।

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को इसमें कमी दर्ज की गई और तापमान 38.0 पर रहा। न्यूनतम तापमान भी 27.4 से कम होकर 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की द्रोणिका के पूर्वी क्षेत्र की ओर से आने की संभावना है। इस वजह से सोमवार से नम हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ब्यूरो  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें