फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी दबोचा गया, इसके डर से छात्रा ने छोड़ दिया था स्कूल

Tue, 06 Mar 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भेलूपुर थाने का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी किशोर को पुलिस ने उसके घर से धर दबोचा। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि छेड़खानी और पीड़िता के पिता की पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने इंस्पेक्टर भेलूपुर को फटकार लगाई। इसके बाद जाकर भेलूपुर पुलिस सक्रिय हुई और रविवार रात16 वर्षीय आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।  

छात्रा ने बीते शनिवार को अपने पिता को बताया कि उसके स्कूल जाने के दौरान एक शोहदा छेड़खानी करता है और विरोध करने पर पिटाई करता है। शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इस पर वह अपने दोस्तों के साथ छात्रा के घर का चक्कर काटने लगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही हाथ में छात्रा का नाम गोदवा कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने लगा। छात्रा के पिता मामले की शिकायत लेकर शोहदे के घर पहुंचे तो उनकी पिटाई की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बजरडीहा चौकी के पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और पीड़िता के पिता को मौके से भगा दिया।

एंटी रोमियो स्क्वॉड का असर नहीं

प्रतीकात्मक तस्वीर
वाराणसी में हाल के दिनों में किशोरियों के साथ छेड़खानी, दुराचार और इस तरह के अन्य गंभीर अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इन सबके बीच एंटी रोमियो स्क्वॉड के जिले में गठन का कहीं असर नहीं दिख रहा है।

कहने को तो एंटी रोमियो स्क्वॉड की एक-एक यूनिट प्रत्येक थानों पर भी गठित की गई है। मगर, वाहन की सुविधा के अभाव में स्क्वॉड के पुलिसकर्मी कहीं आ-जा नहीं पाते हैं।

इसी तरह जिला स्तर पर गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड की मौजूदगी और कार्रवाई भी कभी सामने नहीं आती है। जबकि, स्क्वॉड के गठन के साथ निर्देश दिया गया था कि छात्राओं के स्कूल-कालेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की सक्रियता हर हाल में दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन

बेटी से छेड़खानी का शिकायत लेकर प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पहुंचा पिता

भेलूपुर थाना अंतर्गत किरहिया में छेड़खानी और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होता देख सोमवार को पीड़ित पक्ष और उनके समर्थन में मुहल्ले के लोग रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे। सभी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

वहीं, इस संबंध में आईजी रेंज दीपक रतन ने एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज से रिपोर्ट तलब की है। उधर, घटना को लेकर व्याप्त तनाव को देखते हुए सोमवार को भी किरहिया में पीएसी तैनात रही और पुलिस चक्रमण करती रही। 

किरहिया में शनिवार को छेड़खानी के बाद हुई मारपीट और पथराव के मामले को लेकर पहुंचे लोगों का कहना था कि भेलूपुर पुलिस मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। रात के समय चार-पांच बाइक पर सवार होकर आरोपी मुहल्ले में आ रहे हैं और मुकदमा वापस न लेने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की ओर से मामले में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तो सभी वापस लौट गए।

इस संबंध में सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। शेष अन्य को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें