अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी के भाई वीरेंद्र कुमार यादव मेसर्स शिवा फिल्म एंड टीवी हाउस के प्रोपराइटर हैं। आरोप है कि पवन सिंह को फिल्म में बताकर निर्माण के नाम पर 78.20 लाख रुपये लिया गया।
फिल्म निर्माण के नाम पर 78.20 लाख रुपये लेकर हड़पने के मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर जिला जज (प्रथम) संध्या श्रीवास्तव की अदालत ने बस्ती निवासी जसवंत कुमार जैसवार की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी के भाई वीरेंद्र कुमार यादव मेसर्स शिवा फिल्म एंड टीवी हाउस के प्रोपराइटर हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि फिल्म निर्माण के लिए उनके फर्म से श्री जे सोहरता प्रोडक्शन हाउस के प्रोड्यूसर जसवंत कुमार को रकम दी गई थी। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि फिल्म निर्माण से मिली रकम से मूलधन वापस करने के साथ लाभ की धनराशि भी फर्म को दी जाएगी।
आरोप के मुताबिक विश्वास में आकर वीरेंद्र कुमार यादव ने अपने और अपने भाई के फर्म से कई महीनों में कुल 78.20 लाख रुपये और आरोपियों के कहने पर फर्म, अन्य खातों में ट्रांसफर किए। फिल्म में पवन सिंह, निधि झा, उमेश सिंह, अय्याज खान, जसविंदर सिंह जस्सी, राजू सिंह माही और विजय त्रिपाठी समेत अन्य कलाकारों के काम करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार, नौ अक्तूबर 2017 को वीरेंद्र कुमार यादव की फर्म और जसवंत कुमार की फर्म के बीच साझेदारी विलेख भी नोटरीकृत हुआ था। इसके बाद जसवंत कुमार की फर्म ने भोजपुरी फिल्म ‘वांटेड’ का निर्माण किया, जो रिलीज भी हो चुकी है। आरोप है कि बावजूद आज तक 78.20 लाख रुपये में से कोई रकम वापस नहीं की गई। रकम मांगने पर भुगतान से इन्कार किया गया।