फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मणिकर्णिका घाट पर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 28 Oct 2026 06:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मणिकर्णका घाट पर अंतिम संस्कार में आए युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्व में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार के दौरान हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित शनि चौधरी उर्फ मोदी को चौक पुलिस ने बुधवार को चौक से गिरफ्तार किया। इस मामले में आठ आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मीरघाट दशाश्वमेध का निवासी है। चंदौली के रामगढ़ निवासी रमेश सिंह 9 अक्तूबर को मणिकर्णिका घाट पर अपने बहनोई बंशनारायण सिंह के अंतिम संस्कार में आए थे। किसी बात को लेकर घाट पर मौजूद युवकों से भांजे अभिषेक का विवाद हो गया। इसके बाद 10 से अधिक आरोपियों ने अभिषेक को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीटा। 

10 अक्तूबर को चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। शनि चौधरी वांछित था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें