फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: स्वर्वेद महामंदिर के अकाउंटेंट ने भाई के साथ किया दो करोड़ का गबन, फर्जी मुहर लगाई; हस्ताक्षर किए

Tue, 07 Oct 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ट्रस्ट प्रबंधन की जांच में अब तक 2 करोड़ से अधिक रुपये के गबन की आशंका है। ट्रस्ट की ओर से फर्जी बैंक स्लिप, बैंक को भेजे गए पत्र और आरोपियों के पहचान पत्र की प्रतियां पुलिस को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
जगमगाता स्वर्वेद महामंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Swarved Mahamandir Dham: स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट, उमरहां के कैशियर और बैंक अधिकारी के भाई पर दो करोड़ से अधिक रुपये के घोटाले का आरोप है। ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र यादव की तहरीर पर सोमवार को थाने में गबन समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


उमरहां के स्वर्वेद महामंदिर धाम ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि संत कबीर नगर के मेहदावल निवासी विवेक कुमार ट्रस्ट में सितंबर 2019 से अकाउंटेंट था। विवेक लंबे समय से श्रद्धालुओं से प्राप्त दानराशि को बैंक में जमा करने का काम देखता था। 

23 सितंबर 2025 को विवेक को चंदे की राशि 20,000 जमा करने के लिए भेजा गया था। कुछ ही देर बाद उसने एचडीएफसी बैंक लहुराबीर शाखा की मुहर और हस्ताक्षरयुक्त पर्ची जमा कर दी। जब बैंक से पुष्टि कराई गई तो पता चला कि पैसा ट्रस्ट के खाते में जमा ही नहीं किया गया था। शक होने पर पुराने दस्तावेज की जांच की गई, जिसमें सभी बैंक की रसीदें फर्जी निकलीं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होगी कार्रवाई

बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि उन रसीदों पर लगी मुहर और हस्ताक्षर नकली हैं। जांच में खुलासा हुआ कि विवेक कुमार का भाई अभिषेक कुमार, जो कि एचडीएफसी बैंक वाराणसी शाखा में क्रेडिट मैनेजर (सीए) है। दोनों ने मिलीभगत कर गबन किया है। दोनों भाई स्वर्वेद महामंदिर परिसर में ही आवास लेकर रहते थे।

एचडीएफसी बैंक के चीफ मैनेजर वैभव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों को रिश्वत देने की भी कोशिश की थी, जिसका प्रमाण बैंक सर्वर में है। मामला सामने आने के बाद अभिषेक आवास से भाग निकला। सबूत मिटाने के लिए दोनों भाइयों ने मोबाइल फोन को गूगल के माध्यम से फॉर्मेट कर डाला। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें