फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते हुए लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार: रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे दस हजार रुपये, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Fri, 27 Oct 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चौबेपुर थाना के कमौली गांव निवासी चंद्रजीत यादव को अपनी पैतृक जमीन को चक आउट कराने के लिए चकबंदी लेखपाल वीरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी से रिपोर्ट लगवानी थी। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के लिए चंद्रजीत से वीरेंद्र 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर रिपोर्ट न लगाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार: रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे दस हजार रुपये - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील के कमौली क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल वीरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी को हुकुलगंज में 10 हजार रुपये घूस लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लेखपाल के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी वीरेंद्र मूल रूप से गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के हरहरी गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन

चौबेपुर थाना के कमौली गांव निवासी चंद्रजीत यादव को अपनी पैतृक जमीन को चक आउट कराने के लिए चकबंदी लेखपाल वीरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी से रिपोर्ट लगवानी थी। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के लिए चंद्रजीत से वीरेंद्र 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर रिपोर्ट न लगाने की बात कह रहा था। इससे परेशान होकर चंद्रजीत यादव ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई से संपर्क किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने चंद्रजीत को 10 हजार रुपये के नोट पर केमिकल लगाकर दिया। इसके साथ ही बृहस्पतिवार की दोपहर हुकुलगंज में एनडीआरएफ कार्यालय के गेट के समीप लेखपाल वीरेंद्र को रुपये देने के लिए बुलाने के लिए कहा। तय जगह और समय पर वीरेंद्र पहुंचा। चंद्रजीत से 10 हजार रुपये के नोट लेकर वीरेंद्र गिन ही रहा था कि इंस्पेक्टर राकेश बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद लेखपाल वीरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी को सिगरा थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया।

होते रहते हैं गिरफ्तार, नहीं पड़ता असर

भ्रष्टाचार के आरोप में इससे पहले भी लेखपालों की गिरफ्तारी हुई और विभागीय कार्रवाई भी की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इससे पहले बीते 16 अगस्त को राजातालाब तहसील में कार्यरत बरकी क्षेत्र के लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। 22 सितंबर 2022 को राजातालाब तहसील के तत्कालीन लेखपाल संघ अध्यक्ष संजय वर्मा को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें