फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर ब्लास्ट पर एटीएस ने बताया- लापरवाही बरतने से गई 12 लोगों की जान

Mon, 14 Oct 2019 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सिलिंडर ब्लास्ट से घायल हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सिलिंडर ब्लास्ट 12 लोगों की हुई मौत के मामले में एटीएस ने बताया कि गैस सिलिंडर को लेकर बरती गई लापरवाही की वजह से विस्फोट हुआ था। इसमें 12 लोग घायल भी हो गए हैं।

विज्ञापन


वहीं तफ्तीश के क्रम में सामने आया कि जिस छोटू विश्वकर्मा के घर की तीन महिलाएं सुबह 7 बजे सिलंडर में आग लगने के बाद शोर मचाते हुए घर से बाहर भागीं थी, वह बाल-बाल बच गईं और चपेट में अन्य लोग आए।

ये भी पढ़ें: देखें तस्वीरें: सिलिंडर ब्लास्ट से दहल गया पूरा इलाका, मकानों के ध्वस्त होने से 12 लोगों की मौत

विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत में सुबह 6:45 पर सिलिंडर फटने से दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए और तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मकानों के मलबे में दबकर 12 लोगों की जान चली गई। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

धमाके से आधे किलोमीटर तक का इलाका दहल गया था। वहीं इस हादसे में दो बच्चों की भी मौत हो गई, जो मदरसा जा रहे थे। ये दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। विस्फोट की आवाज सुनकर जब एक शख्स लोगों को बचाने के लिए दोड़ा तो उसपर भी मकान का मलबा गिर गया, जिससे उसकी भी जान चली गई।

ये भी पढ़ें: यूपीः सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुए तीन मकान, 12 की मौत, सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने और इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें