फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंटल जोन मिर्जामुराद: तीन दिन में लगातार 5 सड़क हादसे, छह लोगों की माैत; 4 बच्चों समेत 37 लोग घायल

Sun, 23 Feb 2025 11:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में तीन दिन में लगभग पांच हादसे हो चुके हैं। रूपापुर, डंगहरिया और खोचवां गांव के हाइवे पर हुए हादसे में 37 लोग घायल हो चुके हैं। रविवार को भी नेशनल हाईवे पर चलती पिकअप में पीछे से एक तेज रफ्तार कार जा भिड़ी।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Accident in Varanasi : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में तीन दिन में पांच अलग-अलग जगह सड़क हादसों में चार बच्चों समेत 37 लोग घायल हो गए। वहीं, छह लोगों की माैत हो चुकी है। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


रूपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की आधी रात कार और मैजिक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार झारखंड के कोडरमा के दूधीमाटी निवासी संतोष शर्मा, मंजू देवी, श्वेता शर्मा, अंजली शर्मा व खुशबू कुमारी घायल हो गई। इसी तरह से मैजिक सवार चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कमौली के चालक संतोष कुमार राय, राज राय, सचिन, सोनम, माला, सानिया, आदर्श, सीमा, पांचू राय, अर्जुन, अमित व शुभम घायल हुए हैं। 

वहीं, शनिवार की सुबह कछवा रोड से वाराणसी की तरफ जा रही स्कूटी सवार छतेरी की सोनी देवी एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, डंगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर वाराणसी से प्रयागराज जाते समय एक कार को उसी दिशा में जा रही दूसरी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और चार बच्चे गंभीर रूप से घायल गए।

विज्ञापन

हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत
बाबतपुर बाजार के समीप पांच फरवरी की रात सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। असवालपुर पिंडरा निवासी अभिषेक कुमार पांडेय अपनी बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। 

उसी दौरान बाबतपुर बाजार के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। सूचना पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। अभिषेक के पिता शिवनारायण पांडेय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल कर्नाटक की एक और श्रद्धालु की मौत
मिर्जामुराद। रूपापुर (भेड़हरा) गांव के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे टकराई क्रूजर जीप में सवार सुलोचना (50) की उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या छह हो गई है। घायल आठ लोगों का उपचार किया जा रहा है।

कर्नाटक के बीदर इलाके के 14 श्रद्धालु अपने यहां की क्रूजर से शुक्रवार की सुबह काशी से प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे। तेज रफ्तार क्रूजर जीप रूपापुर (भेड़हरा) गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक ट्रक के पीछे घुस गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपचार के दौरान देर रात बीदर के लाडगिरी निवासी चंद्रकांत की पत्नी सुलोचना की मौत हो गई थी। उधर, परिजनों के आने पर शनिवार को सभी छह शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें