वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के वसुंधरा मोटर्स के आठ कर्मचारी रविवार को छुट्टी मनाने गंगा स्नान करने आये थे। स्नान करते समय पांच युवक गंगा मे डूबने लगे। तीन को डूबने से बचा लिया गया। एक लापता ह़ो गया। दूसरे को गंभीर स्थिति मे वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Haj Yatra 2023: इस बार का लक्ष्य 410 हज यात्री, लेकिन जा रहे हैं सिर्फ 163, सामने आई चौंकाने वाली वजह!
साथ में आए साथी रोहित वर्मा ने बताया की सभी चितईपुर स्थित वसुंधरा मोटर्स में काम करते थे। रविवार को छुट्टी मनाने रैपुरिया स्थित गंगा घाट के सामने आये थे। पीपा पुल के पास सभी साथी गंगा मे स्नान करने लगे। इस बीच पांच युवक गहरे पानी मे जाने से डूबने लगे। तीन युवकों को बचा लिया था।
बताया जा रहा है कि सोनू (25) निवासी हरदासपुर, जनपद सुल्तानपुर की मौत हो चुकी है। साहिल गौतम (23) निवासी बाधमंडी, जनपद सुल्तानपुर के शव की तलाश जारी है। दोनों युवक अवलेशपुर थाना स्थित टोटो एजेंसी में काम करते थे। साहिल गौतम की तलाश हेतु एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है।
घटना की जानकारी होते ही वाराणसी के चितईपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।टीकरी गांव के गोताखोरो से शाहील को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल पायी।