फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से सोनभद्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद पर तैनात राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ पप्पू (48) की मौत हो गई। राघवेंद्र का बैग न मिलने पर परिजनों ने आशंका जताई कि उन्हें किसी ने ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिराया है। इसके बाद उनका बैग लेकर भाग निकला होगा। सूचना पाकर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

रमसीपुर निवासी राघवेंद्र बीते 14 सितंबर को विभागीय काम से अलीगढ़ गए थे। इसके बाद वह अपने बेटे से मिलने गाजियाबाद गए थे। लिच्छवी ट्रेन से वापसी के दौरान राघवेेंद्र ने अपने भाई महेंद्र को फोन कर राजातालाब स्टेशन पर आने को कहा। इसके बाद महेंद्र के लगातार फोन करने के बावजूद राघवेंद्र ने कॉल नहीं रिसीव की। महेंद्र ने राघवेंद्र की तलाश शुरू की तो थोड़ी देर बाद पता लगा कि हरदत्तपुर स्टेशन पर किसी की मौत हो गई है। महेंद्र हरदत्तपुर स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। राघवेंद्र का बैग न मिलने पर महेंद्र ने उन्हें ट्रेन से धक्का देने की आशंका जताई। उधर, स्थानीय लोगों का कहना था कि लिच्छवी ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई होगी तो उतरने के चक्कर में राघवेंद्र का पैर फिसल गया होगा और वह पटरी पर गिर गए होंगे। राघवेंद्र की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी अमृता उपाध्याय और मां विद्यावती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि राघवेंद्र एक बेटे और एक बेटी के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें