फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ी बोलेरो, पांच दर्शनार्थियों की मौत, सात घायल 

Sat, 04 Aug 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार की रात करीब दो बजे दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई जबकि एक महिला की महिला की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। घायलों में चार की हालत नाजुक है, जिन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

वाराणसी के चोलापुर, सारनाथ, फूलपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोग सावन की सप्तमी पर शीतला चौकिया में दर्शन-पूजन कर कौशांबी जिले में स्थित कड़े मानिक धाम जा रहे थे। वाराणसी के अलग-अलग गांवों के सभी दर्शनार्थी एक बस और दो बोलेरो में सवार होकर दर्शन पूजन के लिए निकले थे।
विज्ञापन


रात में करीब दो बजे मछलीशहर पहुंचने पर पेट्रोल पंप से तेल लेने के बाद तीनों गाड़ियां आगे बढ़ीं और मछलीशहर कोतवाली से आगे निकामुद्दीनपुर गांव सबसे पीछे चल रही बोलेरो सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रेलर के पीछे से भिड़ गई। हादसा जबरदस्त था कि दर्शनार्थी उसी में बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

हाइवे पर वाहन खड़ा करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

घटनास्थल पर बिखरा पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने जयप्रकाश (35) पुत्र शीतला प्रसाद और उनकी पत्नी सरिता देवी (33) निवासी लखराव बरमुआ थाना चोलापुर वाराणसी, मनोज पटेल (28) पुत्र छेदीलाल निवासी शिवपुरवा अख्ता सारनाथ, सुशीला (34) पत्नी वीरेंद्र निवासी चकरावन बड़ागांव को मृत घोषित कर दिया।

वीरेंद्र पटेल (40) पुत्र भागीनाथ, प्रेमशीला (38), प्रमिला (32) पत्नी जितेंद्र, खुशी (16) पुत्री वीरेन्द्र, साक्षी (7) पुत्री जितेंद्र, करिशमा (2) पुत्री जितेंद्र निवासी चकरावन बड़ागांव, वाराणसी, शर्मिला (22) नतिनी कमला निवासी धमहापुर, कुवारबजार, थाना फूलपुर वाराणसी व मोहन (42) निवासी बनारसीपुर फूलपुर वाराणसी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शर्मिला की भी मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभियान चलाकर हाइवे पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें