वहीं, सहचालक संजय यादव गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, घायल सहचालक का उपचार कराया जा रहा है।
हादसे के कारण सड़क किनारे लगा विद्युत पोल भी टूट गया। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित विद्युत विभाग को दी, जिसके बाद पोल को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।