स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। स्कार्पियो की चपेट में आकर उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। अगर हेलमेट लगाए होते तो दो लोगों को जान न गंवानी पड़ती।
सड़क निर्माण में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं
इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन एनएच-223 में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण के दौरान सड़क को कभी दाएं तो कभी बाएं बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा जगह जगह सड़क को काट कर गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है। एक तरफ से आवागमन बंद होने से दुघर्टना की संभावना बनी रहती है।