फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाटर पार्क में हादसा टला; संदिग्ध परिस्थितियों में डूबा किशोर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 May 2025 10:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाटर पार्क में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने लगा। बाद में गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
वाटर पार्क - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव सोमवार को चिरईगांव स्थित एक वाटर पार्क में शाहपुर निवासी 15 वर्षीय आशीष पटेल अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में वह पानी में डूब गया। समय रहते दोस्तों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशीष अपने दोस्त शुभम यादव, विनय पटेल और गोरख पटेल के साथ वाटर पार्क पहुंचा था। नहाते समय शुभम और विनय पानी से बाहर आ गए और आशीष से भी बाहर आने को कहा तो उसने चलो, आ रहा हूं।

कहकर जवाब दिया। लेकिन कुछ ही देर में वह नजरों से ओझल हो गया। इसके बाद गोरख ने पानी में उसकी तलाश शुरू की और उसे बेसुध हालत में बाहर निकाला। दोस्तों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर आशीष को पीएचसी चिरईगांव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसे होश आया।
विज्ञापन


लेकिन लगातार उल्टी और चक्कर की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिरईगांव चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि तैराकी करते समय आशीष को चक्कर आया था, जिससे वह डूबने लगा। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें