फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और पेयजल से जुड़े काम में लाएं तेजी : नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने बृहस्पतिवार को बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने स्वच्छता व पेयजल से जुड़े काम में तेजी लाने को कहा। निर्देश दिए कि सफाई की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पक्के महाल क्षेत्र की गलियों में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। नगर आयुक्त ने संपत्ति कर व कर की समीक्षा के दौरान जोनल अधिकारियों को बोगस डिमांड से संबंधित प्रकरणों की जांच कर निस्तारण करने को कहा। करेत्तर विभाग के सभी मदों की जानकारी प्राप्त कर वसूली बढ़ाने पर जोर दिया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन स्थानों या भूमि पर एनओसी प्राप्त हो गई है, वहां ओएचटी निर्माण शीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से बनाएं समन्वय, मणिकर्णिका का काम जल्द कराएं पूरा
नगर आयुक्त ने कहा कि चितईपुर क्षेत्र की मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में जलभरा) की समस्या दूर करने के लिए स्वीकृत काम पूरे कराए जाएं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर काम किया जाए। घाटों पर पानी बहने से रोका जाए। मणिकर्णिका घाट की मरम्मत करके उसे ठीक किया जाए। नगर आयुक्त ने ईईएसएल की 36000 लाइटों की स्थिति को तत्काल जांचने और ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में आकर्षक लाइटें लगाने के प्रस्ताव के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें