फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में लेफ्ट छात्र संगठनों के खिलाफ एबीवीपी ने निकाला जुलूस

Fri, 03 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बगैर अनुमति एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामजस कॉलेज दिल्ली में हुई घटना के विरोध में एबीवीपी ने गुरुवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस से तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम, जय श्री राम के नारे संग ये तिरंगा यात्रा बीएचयू परिसर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर से लेकर सिंह द्वार तक निकली।
विज्ञापन


‘यदि भारत में रहना होगा, वंदे मातरम कहना होगा...’, ‘जो अफजल का यार है, वो देश का गद्दार है...’, ‘सेव बीएचयू से डेमोक्रेसी...’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। करीब सौ की संख्या में छात्र इसमें शामिल थे।

उन्हाेंने पुरजोर तरीके से मुद्दा उठाया कि हम विश्वविद्यालय कैंपसों में राष्ट्रविरोधी ताकतों को किसी भी हाल में रहने नहीं देंगे। इस दौरान उन्होंने वामपंथी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर से होकर ये तिरंगा यात्रा फैकल्टी रूट से मधुबन, एमएमवी तिराहा होते हुए सिंह द्वार पर पहुंची। बता दें कि एबीवीपी की ओर से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी जबकि चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है।
विज्ञापन


उधर काशी विद्यापीठ गेट नंबर एक पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर विरोध जताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें