फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एबीवीपी का 62वां प्रांत अधिवेशन दो जनवरी से, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

Fri, 23 Dec 2022 11:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का 62वां अधिवेशन दो से चार जनवरी तक कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में होगा।
विज्ञापन
एबीवीपी की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का 62वां अधिवेशन दो से चार जनवरी तक कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में होगा। इसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन होने के साथ ही चार मुख्य प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। यह जानकारी एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने शुक्रवार को कैंट स्थित एक होटल में दी। वह पत्रकारों से बात कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत होंगे। दो जनवरी को एकत्रीकरण कार्यक्रम से अधिवेशन की शुरूआत होगी। दोपहर दो बजे ध्वजारोहण होगा। इसमें करीब 800 बाहरी और 200 स्थानीय कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

वर्तमान में प्रदेश के शैक्षणिक स्तर, वैदिक परंपराओं की पुन: वापसी, युवा स्वावलंबन और वाराणसी को सांस्कृतिक राजधानी बनाने समेत चार मुख्य प्रस्ताव पारित होंगे। प्रांत मंत्री अत्येंद्र सिंह ने कहा कि 23 वर्षों बाद वाराणसी में यह अधिवेशन होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें