फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी अबू सलेम को सता रहा इस बात का डर, पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 14 Mar 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अबू सलेम - फोटो : फाइल फोटो
मुंबई बमकांड के आरोप में मुंबई जेल में बंद अबू सलेम को इस बात का डर सता रहा है। उसने पुलिस को पत्र भेजकर शिकायत की है। आगे की स्लाइड्स में जाने मामला... 
विज्ञापन

2 of 6
abu salem
मुंबई बमकांड के आरोपी सजायाफ्ता अबू सलेम ने मुंबई जेल से डीएम, एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की है कि आजमगढ़ के सरायमीर निवासी कुछ जालसाज और मनबढ़ फर्जी कागजात के आधार पर उसकी पुश्तैनी जमीन हड़प रहे हैं। अबू सलेम महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर स्थित तलोजा सेंट्रल जेल में निरुद्ध है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Abu Salem
वहां से भेजे शिकायती पत्र के मुताबिक वह नगर पंचायत सरायमीर के पठान टोला मुहल्ले का निवासी है। सरायमीर में आराजी नंबर 738/02 क्षेत्रफल 160 हेक्टेयर की उसकी जमीन है। 

 

4 of 6
abu salem
सलेम के अनुसार यह जमीन उसके और भाइयों के नाम नकल खतौनी में दर्ज है। 30 मार्च 2013 को जमीन की खतौनी परिवार के लोगों ने ली थी, जिसमें उसका और भाइयों का नाम है। लेकिन छह नवंबर 2017 को घर वालों ने नकल ली तो पता चला कि उसमें कुछ अन्य लोगों का नाम दर्ज हो गया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
abu salem

अबू सलेम ने कहा कि मैं 2002 से लगातार जेल में हूं। कभी मैं या परिवार के किसी अन्य सदस्य ने कोई बैनामा नहीं किया। ऐसे में अन्य लोगों का नाम दर्ज होना समझ से परे है। ये लोग तहसील के अभिलेखों में हेरीफेरी करके जमीन हड़पने में लगे हैं। जमीन पर निर्माण भी करा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
abu salem
अबू सलेम ने दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने की भी मांग की है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस प्रकार का कोई भी शिकायती पत्र मुझे नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें