सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर गुरमीत कौर के मुताबिक सक्षम अभिभावकों से संपर्क कर 22 सितंबर तक फीस जमा करने की बात कही है। जबकि आर्थिक संकट झेल रहे अभिभावकों को प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है। जिसमें उन्हें फीस जमा न कर पाने की वजह भी बतानी होगी। अगर छात्र की जानकारी नहीं मिल पाएगी तो बोर्ड परीक्षा फार्म भराना मुश्किल होगा।
शासन के आदेश पर अभिभावकों से फीस जमा करने की अपील की गई है। साथ ही ऐसे अभिभावक जो बच्चों की फीस जमा नहीं कर सकते हैं, उन्हें कारण सहित एक प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है। लेकिन न तो सक्षम लोग फीस जमा कर रहे हैं और कुछ लोग प्रार्थना पत्र स्कूलों में दे रहे हैं। जिस वजह से बच्चों के परीक्षा फार्म भरने को लेकर के संकट खड़ा हो गया है। -डॉ. दीपक मधोक, अध्यक्ष, पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन
छात्र स्कूल में पढ़ रहा है कि नहीं इसकी जानकारी अभिभावकों को स्कूलों को देनी चाहिए। फीस को लेकर अगर किसी को कोई कठिनाई है तो शासनादेश के अनुसार संबंधित स्कूल को प्रार्थनापत्र दे सकते हैं। -डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक