फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : 268 करोड़ से 4 जिलों में बनेंगी 15 सड़कें, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर को मिलेगा लाभ; होगा ये काम

Tue, 26 Nov 2024 10:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : लोक निर्माण विभाग ने वाराणसी मंडल के लिए यह प्रस्ताव भेजा है। 268 करोड़ से इन जिलों की सड़कें बनाई जाएंगी। इन सभी की लंबाई कुल 124.36 किलोमीटर होगी। सड़क बनने के बाद इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
268 करोड़ से इन जिलों की सड़कें बनाई जाएंगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात व्यवस्था और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग ने चार जिलों की 15 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। चार जिलों में 268 करोड़ से ये सड़कें बनाई जाएंगी। इन सभी की लंबाई कुल 124.36 किलोमीटर होगी। इसमें सबसे अधिक सड़कें जौनपुर में बनेंगी। जौनपुर में पांच सड़कें, चार सड़कें चंदौली व तीन गाजीपुर और तीन सड़कें वाराणसी में बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि सर्वे करने के बाद सभी की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इसमें 13 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और दो का प्रस्ताव बाद में भेजा जाएगा। मंडल के चार जिलों में कुल 15 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

चंदौली में 59 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें : चकिया विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से एसएच-97 के किमी 39 के भमौरा नाका से मुसाखॉड होते हुए शहाबगंज बाॅर्डर तक 12.30 किमी लंबी सड़क बनेगी। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में पड़ाव-साहूपुरी करवत होते हुए मन्नापुर-डहिया-रामनगर लंका मैदान तक 12 करोड़ से 11.50 किमी लंबी सड़क बनेगी। 
विज्ञापन


वहीं मुगलसराय क्षेत्र में ही मुगलसराय रेलवे क्राॅसिंग से पंचवटी रामनगर मार्ग का चौड़ीकरण का काम 7.50 किमी का 14 करोड़ की लागत से होगा। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में नौ करोड़ की लागत से 6.35 किलोमीटर लंबी सड़क कमालपुर एवती बगही महुजी मार्ग बनाया जाएगा। 

विज्ञापन

वाराणसी में 82 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें 
अजगरा विधानसभा क्षेत्र में छित्तमपुर से रजवारी वाया धरौहरा चैनेज से 10.62 किमी तक 37 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का काम होगा। पिंडरा विधानसभा में हथिवार से बाबतपुर तक 2.84 किलोमीटर निर्माण 22 करोड़ से होगा। वहीं शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ की लागत से 8.50 किमी उमरहां-जाल्हूपुर-पचरांव  होते हुए चांदपुर मार्ग तक चौड़ीकरण का काम 8.50 किमी तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें